विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय एक्टर को विदेशी ठप्पे की जरूरत नहीं : रिचा चड्ढा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 02 Aug 2015 06:19 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म 'मसान' को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि भारतीय दर्शक ऐसे नहीं हैं कि किसी भारतीय फिल्म पर विदेशी ठप्पा लग जाए, उसके बाद फिल्म को देखना और पसंद करना शुरू करें।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म 'मसान' को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि भारतीय दर्शक ऐसे नहीं हैं कि किसी भारतीय फिल्म पर विदेशी ठप्पा लग जाए, उसके बाद फिल्म को देखना और पसंद करना शुरू करें।

ठुल्ला विवाद में आमिर भी फंसे, थाने में शिकायत दर्ज!

रिचा चड्ढा ने कहा,'मुझे नहीं लगता है कि भारतीय दर्शक उस फिल्म और एक्टर को तवज्जो देते हैं, जिन्हें विदेशों में प्रशंसा मिल जाती है। वो हर आर्टिस्ट का सम्मान करते हैं।' आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'मसान' को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं।

दिव्या दत्ता के साथ मनीषा कोइराला की इस फिल्म से हो रही है वापसी

रिचा चड्ढा ने बताया, 'मैंने साल 2008 में फिल्म की थी 'ओए लक्की लक्की ओए', मगर फिल्म में मेरा किरदार मुख्य नहीं था। इसके बाद मैं फिल्मों से दूर हो गई थी। पहली बार पहचान मुझे फिल्म 'गैंग्स ऑफ वसेयपुर' से मिली। इसके बाद से मुझे अच्छा काम मिल रहा है।'